दहेज मृत्यु के आरोप में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्त को भेजा जेल
दहेज मृत्यु के आरोप में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्त को भेजा जेल
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने दहेज मृत्यु के मामले में दो वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। सीओ खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय के अनुसार पीड़िता नें बीते 11 सितम्बर 2026 को थाना दुधारा पर लिखित सूचना दी गई थी कि उनकी पुत्री को प्रतिवादीगण द्वारा दहेज की नाजायज मांग को लेकर काफी समय से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा उनके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी।
बीते 10 सितम्बर 2026 को पीड़िता की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 372/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित दोनो अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामनयन निवासीगण ग्राम च्यूटना थाना दुधारा को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, दीवान विनोद यादव, प्रदीप सिंह विसेन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

