मुठभेड़ में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को लगी गोली
7 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहलाफुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में सूचना दिया था। सीयरकला के पास बाग में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में घुटने से नीचे गोली लगी।
मुठभेड़ में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को लगी गोली, हुआ गिरफ्तार
संतकबीरनगर। सतेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र उर्फ नाटे पुत्र रामदरश निवासी ग्राम बभनौली थाना धनघटा के विरुद्ध वादी की 7 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहलाफुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में सूचना दिया था। उक्त सूचना के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0स0 657/2025 धारा 137(2) 65(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया था। सोमवार को उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र उर्फ नाटे पुत्र रामदरश निवासी ग्राम बभनौली थाना धनघटा को ग्राम सीयरकला के पास बाग में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में घुटने से नीचे गोली लगी। अभियुक्त के पास से 1 अदद अवैध तमंचा .12 बोर, 1 अदद मिस फायर कारतूस 12 बोर व 1 अदद खाली खोखा 12 बोर बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जयप्रकाश दूबे तथा एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह नें संयुक्त रुप कार्यवाही करते हुए सोमवार को दुष्कर्म की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त को ग्राम सीयरकला के पास बाग में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
सोमवार को समय 3.35 बजे अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र उर्फ नाटे पुत्र रामदरश निवासी ग्राम बभनौली थाना धनघटा के ग्राम सियर कला बाग में छिपने की सूचना मिली थी। पुलिस पार्टी नें उक्त स्थान पर पहुचकर अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र उर्फ नाटे उपरोक्त को पकड़ने का प्रयास किया, तो अभियुक्त नें अपने को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस पार्टी को गाली देते हुए, जान से मारने की धमकी देते हुए अबैध असलहे से फायर करने की बात कही तब पुलिस पार्टी नें चेतावनी देते हुए आत्म समर्पण हेतु कहा परन्तु अभियुक्त नें आत्मसमपर्ण न करते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी नें सतर्कता से अपना बचाव किया तथा आत्मसुरक्षार्थ पुलिस पार्टी नें फायर किया। जिसमें एक गोली अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र के दाहिन पैर के घुटने के नीचे लग गयी।
पुलिस पार्टी नें सावधानीपूर्वक अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी से अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर जिसमें चैम्बर में एक मिस कारतूस पडा हुआ बरामद हुआ तथा बगल में एक खोखा कारतूस 12 बोर पडा मिला। अभियुक्त को तत्काल पुलिस फोर्स द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलौली पहुँचाया गया। जहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नें प्राथमिक इलाज के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर किया है। जहाँ पर अभियुक्त उपरोक्त का इलाज चल रहा है व अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 658/2025 धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस व 3/ 25/27 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जयप्रकाश दूबे, नि0अ0 रामेश्वर यादव, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, सिपाही रजनीश यादव, महेन्द्र निषाद, जितेन्द्र यादव, मुकेश थाना धनघटा, एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, दीवान अनुप कुमार राय, सिपाही दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, सर्वेश मिश्रा, वीर बहादुर यादव, विवेक मिश्रा, अरुण हलवाई एसओजी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
