पीस पार्टी ने जिलाधिकारी से मिलकर दो समस्याओं के समाधान हेतु सौंपा पत्र
पीस पार्टी ने जिलाधिकारी से मिलकर दो समस्याओं के समाधान हेतु सौंपा पत्र
मगहर/संतकबीरनगर। पीस पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव मोहम्मद आजम चैधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर सिर से सम्बंधित दो समस्याओं के समाधान के लिये एक मांग पत्र सौंपा। जिसमे कहा गया है कि तमाम लोगों के पिछली वोटर लिस्ट से नाम गायब हैं जबकि बर्तमान लिस्ट में उनके नाम जुड़े हुये हैं।
जिनकी जांचकर उन्हें पुनः वोटर लिस्ट में जोड़ा जाये। जिलाधिकारी को दिये गये मांग पत्र में कहा गया है कि जिले के देवरिया नासिर में 2003 की मतदाता सूची से तमाम वोटरों के नाम गायब हैं। जबकि बर्तमान 2025 की वोटर लिस्ट में उनके नाम जुड़े हुये हैं। ऐसे में तमाम मतदाता अपने मताधिकार से वंचित होने के खतरे से सशंकित हैं। जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का स्पष्ट उलंघन है।
उक्त गांव की प्रमाणित वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई जाये। आगे कहा गया है कि जिन मतदाताओं का नाम बर्तमान वोटर लिस्ट 2025 में अंकित है उनके नाम सिर 2026 की मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाये। इसके साथ ही इपिक नम्बर में किसी प्रकार की त्रुटि न होने पाये।
इसकी निष्पक्ष रूप से अधिकारियों से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई की जाये। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अफरोज बादल, यासिर निजाम,नसीरुल हक,शमीम,गुफरान आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
