पी0वी0 गर्ल्स इंटर कॉलेज में हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पी0वी0 गर्ल्स इंटर कॉलेज में हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
-जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
संतकबीरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार के निर्देश पर हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पी0वी0 गर्ल्स इंटर कॉलेज में विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एच आर आई सी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा रहे हैं। इस हैंडबॉल प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने प्रतिभा किया, सीनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान अर्थात गोल्ड मेडल मौलाना आजाद इंटर कॉलेज को प्राप्त हुआ, द्वितीय स्थान नेहरू कृषक इंटर कॉलेज को प्राप्त हुआ, जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान मौलाना आजाद इंटर कॉलेज को, द्वितीय स्थान हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज को मिला सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आयोजित विद्यालय पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज को प्राप्त हुआ तथा द्वितीय स्थान हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज को प्राप्त हुआ। जूनियर बालिका वर्ग में पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का संचालन जिला खेल सचिव जोखू प्रसाद ने किया। निर्णायक की भूमिका विवेकानंद यादव, दिवाकर उपाध्याय ने निभाया। इस अवसर पर बृजेश सिंह, खेल शिक्षिका सविता यादव, ऋचा श्रीवास्तव, सुमिता सिन्हा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खेल विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं खेल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ी मंडली हैंडबॉल प्रतियोगिता में बस्ती में 5 अगस्त 2026 को प्रतिभा करेंगे। समापन के अवसर पर विद्यालय पर प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

