नाबालिग को भगाने व सहयोग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने व सहयोग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 552/2025 धारा 87,137(2), 65(1), 351(3) बीएनएस व 3/4 व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना धनघटा के मामले में वांछित तीन अभियुक्तगण जीशान पुत्र दिलदार, पन्नेलाल पुत्र जलधारी, खुर्शीद पुत्र अब्दुल मजीद साकिनान मानपुर थाना महुली को बुधवार को उमरिया चैराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
विदित हो कि वादिनी की नाबालिग पुत्री को जीशान पुत्र दिलदार द्वारा पन्नेलाल पुत्र जलधारी, खुर्शीद पुत्र अब्दुल मजीद व रोरी पुत्र चुन्नीलाल निवासीगण मानपुर के सहयोग से बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में बीते 24 अक्टूबर 2025 को थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार को उक्त अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक सतीश कुमार मिश्रा, दीवान इन्द्रजीत यादव, सिपाही मैनेजर यादव की भूमिका सराहनीय रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
