नाबालिग को भगाने में गाॅव का एक युवक नामजद मुकदमा
नाबालिग को भगाने में गाॅव का एक युवक नामजद मुकदमा
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उमरी खुर्द निवासी शान्ती देवी पत्नी लालचन्द्र नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि मेरी लड़की नेहा उम्र लगभग 14 वर्ष जो कि नाबालिक है। बीते 16 नवम्बर 2025 को मेरे घर से शाम लगभग 4 बजे चकदही समय माता मन्दिर पर रामलीला देखने के लिए गयी थी वही से मेरे ही गांव के प्रवेश पुत्र बसन्त लाल ने मेरी लड़की को शादी का झासा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया है।
काफी खोज बीन किया पर कही नही मिली जब हम बसंत के घर पुछ ताछ करने गयी तो उन्होने कहा कि मुझ पता नही है कि मेरा लड़का कहा है। हम प्रार्थिनी की आशंका है कि मेरी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाय एसे उपरोक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करक कानूनी कार्यवाही किया जाना आवश्यक व न्याय संगत है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
