ध्वनि प्रदूषण की शिकायत पर डीजे संचालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई-थानाध्यक्ष
ध्वनि प्रदूषण की शिकायत पर डीजे संचालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई-थानाध्यक्ष
ध्वनि प्रदूषण की शिकायत पर डीजे संचालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई-थानाध्यक्ष
नाथनगर/संतकबीरनगर। वुधवार को महुली थाना परिसर में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत समस्त डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने किया। बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने सभी डीजे संचालकों को शासन की मंशा के अनुरूप ध्वनि प्रदूषण संबंधी मानक, तथा माननीय न्यायालय के आदेश-निर्देशों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि अगर किसी डीजे संचालक के खिलाफ धन प्रदूषण की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि.निर्धारित समय सीमा के भीतर ही डीजेध्ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन किया जाएगा। मानक से अधिक ध्वनि स्तर (डेसीबल) पर किसी भी प्रकार का संचालन नहीं किया जाएगा। किसी भी धार्मिक स्थल, अस्पताल, विद्यालय या संवेदनशील स्थानों के निकट विशेष सावधानी बरती जाएगी। शांति व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान सभी डीजे संचालकों से एक लिखित बंधपत्र (बॉन्ड) भरवाया गया, जिसमें उनके द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि वे शासन एवं न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे तथा किसी भी प्रकार की उल्लंघन की स्थिति में विधिक कार्यवाही के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे। उन्होंने उपस्थित जन से होली का त्योहार शांतिपूर्वक आपसी भाईचारा से मनाने की अपील किया। बैठक में थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडे के अलावा वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवेश खान उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा हेड कांस्टेबल रामानुज राय तबरेज आलम ऋषभ शुक्ला सुनील सिंह पूजा चैहान के अलावा डीजे संचालक काफी संख्या में मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
