दहेज मृत्यु कारित करने के मामलें में अभियुक्त गिरफ्तार

Oct 28, 2025 - 18:37
दहेज मृत्यु कारित करने के मामलें में अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज मृत्यु कारित करने के मामलें में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0स0 222/2025 धारा 85, 80 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम मे वांछित अभियुक्त जियाउल हक पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी ग्राम परासी गनवरिया थाना बेलहरकला को ग्राम परासी गनवरिया से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। घटना बीते 13 सितम्बर 2025 को वादी जौहर अली पुत्र मो0 इद्रीस निवासी ग्राम मदरहा, ककटही थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज का उक्त अभियुक्त सहित कुल 9 अभियुक्तो के विरुद्ध वादी की पुत्री जिसकी शादी 7 नवम्बर 2023 को अभि0 जियाउल हक पुत्र इस्माइल उपरोक्त के साथ हुई थी, वादी की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व 11 सितम्बर 2025 को दहेज के लिए वादी की पुत्री जहर देकर मारा पीटा गया जिससे उसकी मृत्यु हो जाने देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र जरिये उचित माध्यम प्राप्त हुआ। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित थी। मंगलवार को उक्त अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रवीन्द्रनाथ शर्मा, दीवान बृजेश पाण्डेय व सिपाही रोहित कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952