डीएम नें प्राथमिक विद्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण

Dec 3, 2025 - 17:41
डीएम नें प्राथमिक विद्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण

डीएम नें प्राथमिक विद्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार नें विकासखंड बघौली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय उतरावल, उ0 प्रा0 वि0 उतरावल व प्राथमिक विद्यालय मरवटिया का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी नें बघौली विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय उतरावल का औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय में पांच शिक्षा मित्र सहित कुल आठ शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि विद्यालय में बच्चों की कुल संख्या 91 है।

 बच्चों की संख्या के सापेक्ष शिक्षकों की पर्याप्त तैनाती के बावजूद विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर मौके पर कक्षा 4 के बच्चे अंग्रेजी नहीं पढ़ पाए, जिस पर जिलाधिकारी ने पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी करने हेतु निर्देशित किया है। विद्यालय में साफ सफाई की स्थिति ठीक नहीं पाए जाने तथा स्थानीय सफाई कर्मी द्वारा नियमित सफाई कार्य न किए जाने की शिकायत को गंभीरता से रहते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज्य अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उ0 प्रा0 वि0 उतरावल का निरीक्षण के दौरान सभी तीन शिक्षक उपस्थित पाए गए।

 विद्यालय में पढ़ाई की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई इसमें और सुधार लाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित शिक्षकों को दिए गए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बघौली विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मरवटिया का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई की दशा अच्छी नहीं पाई गई, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता अनुपस्थित पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी नें उनका एक दिन का वेतन रोकने हेतु निर्देशित किया गया।

विद्यालय में साफ-सफाई की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी नें निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों हेतु गुणवत्तायुक्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखने हेतु संबंधित प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी नें विद्यालय में पठन-पाठन के स्तर की जांच करते हुए बच्चों से फीडबैक लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952