ट्रैक्टर पिकप में भिड़ंत चालक गंभीर रूप से घायल
ट्रैक्टर पिकप में भिड़ंत चालक गंभीर रूप से घायल
मगहर/संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह दुर्गा मंदिर चौराहा पर ट्रैक्टर महिंद्रा भूसा लदी ट्राली और पिकप में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि भूसा लाद कर ट्रैक्टर ट्राली भरपही से धनघटा जाने के लिए दुर्गा मंदिर चौराहे से मुड़ रहा था तभी गोरखपुर से खलीलाबाद की जा रही पिकप संख्या यूपी 35 एचडी 1993 सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर इतना तेज था जिससे ट्रैक्टर टूट कर दो भाग में बट गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक विवेक नायक काफी चोटिल हो गया है। जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल खलीलाबाद भेजवाया गया घटना की सूचना ट्रैक्टर मालिक अनिल नायक पुत्र जगदीश नायक ग्राम श्रीरामपुर थाना धनघटा को अवगत करा दिया गया है। ट्रैक्टर के साथ एक और ट्राली ट्रैक्टर थी उसे नागेंद्र गौतम को चोटिल ट्रैक्टर चालक के देखरेख व इलाज के लिए साथ में भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
