जनपद में जल जीवन मिशन योजना हो रहा फ्लाप
पीएम व सीएम के निर्देशो का पालन नही करवा पा रहे विभागीय अधिकारी
-जनपद में जल जीवन मिशन योजना हो रहा फ्लाप
संतकबीरनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में चल रहे जल जीवन मिशन योजना जनपद संत कबीर नगर में पूर्ण रूप से फ्लाप साबित हो रहा है। बताते चले कि लगभग एक दशक बीत जाने के बाद भी 95 प्रतिशत एैसी ग्राम पंचायते है जहां उक्त योजना का लाभ ग्रामीणो को नही मिल पा रहा है। एक तरफ जहां केन्द्र व प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन के अन्तर्गत करोड़ो रूपये खर्च करके हर घर शुद्ध पानी पहुंचाने का दावा कर रही है। वहीं जिम्मेदारो के उदासीनता के चलते यह योजना पूर्ण रूप से फ्लाप साबित हो रही है। इतना ही नही ठेकेदारो द्वारा सड़को को उतारकर पाइपलाइन लगा दिया गया। लेकिन उक्त उजड़े हुए रोड का मरम्मत भी नही कराया गया। इस तरह से देखा जाए तो जनपद के सभी विकास खण्डो में आधा अधूरा कार्य हुआ है। एक दशक बीत जाने के बाद भी यह योजना धरातल पर नही पहुंची है। ग्रामीण उदयराज रामचन्दर संतोष यादव, रणविजय सिंह, राकेश सिंह, संतराम, राजेश निषाद, समेत सैकड़ो लोगो ने बताया कि अभी तक शुद्ध पानी पीने के लिए लोग तरस रहे है। एक तरफ जहां प्रचण्ड गर्मी चल रही वहीं लोगो को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। इतना ही नही सभी ग्राम पंचायतो में पानी सप्लाई करने के लिए आपरेटर की नियुक्ति भी कर दी गई है लेकिन विभागीय मनमानी के चलते किसी को शुद्ध जल नही मिल पा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर जल जीवन मिशन के एक जिम्मेदार कर्मचारी ने बताया कि वर्तमान जल निगम विभाग के अधिकारी के चलते पूरे जनपद में कार्य बाधित हो रहा है। एैसे में पीएम सीएम के निर्देशो पर पलीता लगाने का कार्य जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी कर रहे है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
