गैर इरादतन हत्या के मामले में दो अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े

Dec 7, 2025 - 19:26
गैर इरादतन हत्या के मामले में दो अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े

गैर इरादतन हत्या के मामले में दो अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 1137/2025 धारा 105/115(2)/352/351(3)/3(5) भा0न्या0सं0 में वांछित अभियुक्त प्रियांशु सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह उर्फ सुरेन्द्र सिंह निवासी कसैला थाना को0 खलीलाबाद, श्रेयाँश पाण्डेय पुत्र अष्टभुजा पाण्डेय निवासी कोल्हुआ थाना महुली रविवार को उतरौलीया गाव के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। बीते 6 दिसम्बर 2025 को वादी पीर मोहम्मद पुत्र स्व0 सोहरत अली निवासी बरदहिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद नें थाना स्थानीय पर तहरीर दिया कि उनके भतीजे जान मोहम्मद पुत्र स्व0 सैदा हुसैन के साथ गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा कसैला गाँव के पास मारपीट की गयी थी जिसके उपरान्त मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान उनके भतीजे की मृत्यु हो गयी थी। घटना में संलिप्त अभियुक्तगण उपरोक्त को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। ’गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चैकी प्रभारी गौसपुर धर्मनाथ यादव, दीवान देवेन्द्र कुमार यादव, सिपाही रंजन राजभर, अंजेश गुप्ता, बलराम यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952