मोबाइल हैक से हुआ एक लाख चौसठ हजार की ठगी, पुलिस ने कराया वापस

Aug 1, 2026 - 17:44
मोबाइल हैक से हुआ एक लाख चौसठ हजार की ठगी, पुलिस ने कराया वापस

मोबाइल हैक से हुआ एक लाख चौसठ हजार की ठगी, पुलिस ने कराया वापस
संतकबीरनगर। साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को साइबर हेल्प डेस्क बेलहरकला पुलिस ने 83,630 रुपया वापस कराया। पीड़ित प्रेम कुमार पुत्र हरिवंश यादव निवासी रमवापुर मिश्र थाना बेलहरकला ने बताया कि 19 जून 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति नें गोरखपुर के हास्पिटल में नम्बर लगाने के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर मोबाइल को हैंक करके 1,64,123 रुपया ट्रांसफर कर लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल थाना बेलहरकला में शिकायत दर्ज कराई। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी नें त्वरित कार्रवाई करते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर आवश्यक पैरवी से 1,64,123 रुपये मे से 83,630 रुपये की धनराशि को आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया।

 साइबर हेल्प डेस्क थानाध्यक्ष हरिकेश भारती, उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव (प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क), सिपाही दीनानाथ, शैलेश यादव की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने जनता से अनुरोध किया कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952