अवयस्क बालिका का दुष्कर्मी गिरफ्तार
अवयस्क बालिका का दुष्कर्मी गिरफ्तार
बखिरा/संतकबीरनगर। अवयस्क बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा राकेश कुमार सिंह ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अकबर अली को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला बखिरा थानाक्षेत्र के एक गांव का है।
प्रकरण में पीड़िता की मां ने दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को अभियोग पंजीकृत कराया है। उसका आरोप है कि आरोपी ने उसकी अवयस्क पुत्री के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी अकबर अली पुत्र अब्बास अली कूड़ीमाफी थाना बखिरा का रहने वाला है।
आरोपी अकबर अली को प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह की टीम ने बुधवार को पटवरिया नहर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
