हत्या के प्रयास का आरोपी प्रधान संघ अध्यक्ष 12 घंटे में गिरफ्तारए गया जेल
हत्या के प्रयास का आरोपी प्रधान संघ अध्यक्ष 12 घंटे में गिरफ्तारए गया जेल
बखिराध्संतकबीरनगर। हत्या के प्रयास के आरोप में बखिरा पुलिस ने सांथा ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष को 12 घंटे के अंदर शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी रणवीर पाण्डेय को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
आरोपी रणवीर पाण्डेय पर अपनी ब्रेजा कार से हत्या की नीयत से पट्टीदार की बाइक में ठोकर मारकर घायल करके हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। आरोपी रणवीर पाण्डेय ग्राम अठलोहिया का प्रधान और सांथा ब्लाक के प्रधान संघ का अध्यक्ष है।
मामला बखिरा थानाक्षेत्र के ग्राम अठलोहिया का है। घटना शुक्रवार सांयकाल सवा पांच बजे की है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में राधेश्याम पाण्डेय पुत्र राजाराम पाण्डेय निवासी ग्राम अठलोहिया ने अभियोग पंजीकृत कराया है। उसका आरोप है कि पट्टीदार रणवीर पाण्डेय पुत्र इन्द्रपाल पाण्डेय से पुराना मुकदमा चल रहा है। दिनांक 7 नवम्बर 2025 को समय लगभग 5ण्20 बजे शाम को घर से पल्सर बाइक से जसवल चैराहे पर सब्जी लेने जा रहा था। थानाक्षेत्र के ग्राम पुरैना के पास पंहुचा ही था कि आरोपी रणवीर पाण्डेय हत्या की नीयत से अपने ब्रेजा कार से बाइक में ठोकर मार दिया। बाइक पेड़ से टकरा गई।
इसके बाद कार को बैक करके पुनः बाइक में ठोकर मारा ए जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस ने रात में ही हत्या के प्रयास और वाहन क्षतिग्रस्त करने का अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
