सम्मान निधि पाने वाले किसानो को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए किया गया प्रेरित
सम्मान निधि पाने वाले किसानो को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए किया गया प्रेरित
- नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
नाथनगर/संतकबीरनगर। विकास खंड नाथनगर परिसर में सोमवार को कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने के लिए प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूचना के अभाव में कार्यक्रम में कम संख्या में लोग पहुंचे। नाथनगर के एडीओ एजी राजेश पासवान ने बताया कि जो किसान किसान सम्मान निधि पाते हैं। उनकी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। फार्मर रजिस्ट्री न होने पर उनका सम्मान निधि आना बंद हो जाएगा। ऐसे में किसान सम्मान निधि पाने वाले किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री हर हाल में क्या ले। एडीओ एजी ने बताया कि वितीय वर्ष में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाये जाने के लिए न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने हेतु प्रचार-प्रसार जागरूकता कार्यक्रम कराया जा रहा है। किसान फार्मर रजिस्ट्री सेल्फ मोड एवं सहायक मोड से स्वयं कर सकते है। या नजदीकी सी०एस०पी० केन्द्र से भी करा सकते है। इस मौके पर इंद्रमणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
