सब इंस्पेक्टर अमित कुशवाहा ने संभाला दुधारा थाने का कार्यभार

May 13, 2026 - 18:02
सब इंस्पेक्टर अमित कुशवाहा ने संभाला दुधारा थाने का कार्यभार

सब इंस्पेक्टर अमित कुशवाहा ने संभाला दुधारा थाने का कार्यभार


सेमरियावा/संतकबीरनगर। दुधारा थाना के नवागत थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने दुधारा थाने की कमान संभाल ली है। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद एक मुलाक़ात में कहा कि पीड़ितों की मदद और शांति व्यवस्था पहली प्राथमिकता होगी। शासन और विभाग की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। अपराध पर अंकुश लगाना और पुलिस व जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा; वे बेझिझक अपनी समस्या बता सकते हैं। पुलिस उनकी समस्याओं का हरसंभव समाधान करने का प्रयास करेगी। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि अशांति फैलाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। सामाजिक सद्भाव बनाए रखने वालों का सम्मान किया जाएगा, जबकि आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952