संतकबीरनगर में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार 

May 26, 2026 - 18:25
संतकबीरनगर में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार 

संतकबीरनगर में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार 


नाथनगर/संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद में चोरी जैसी घटनाओं के सफल अनावरण हेतु थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 202/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में वांछित एक बाल अपचारी बालिका को सिरसिया चौराहे के पास से निरुद्ध किया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी की टी0वी0एस0 एक्सएल को सुरस देवरिया के पास से बरामद किया। बीते 20 मई 2026 को वादी लव सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह निवासी पिपरा, पोस्ट ओनिया थाना महुली द्वारा थाना महुली पर उनके घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटर साइकिल टी0वी0एस0 एक्स एल0 चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 202/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया था। चोरी की एक मोटरसाइकिल यूपी 58 एएच 5378 गिरफ्तार बाल अपचारी बालिका द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र महुली से टीवीएस एसएल को चोरी कर ले गयी थी जिसे सुरस देवरिया के पास में पास में तेल खत्म होने के कारण छोड कर सडक के किनारे चली गयी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952