संतकबीरनगर पुलिस ने सपा नेता के समर्थको के साथ किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने सपा नेता के समर्थको के साथ किया गिरफ्तार
-सीएम से मिलने के लिए अपनी जिद पर अड़े रहे सपा नेता जयराम पाण्डेय
संतकबीरनगर। समाज वादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान सभा क्षेत्र मेंहदावल के पूर्व प्रत्याशी खलीलाबाद पुलिस ले आयी, पुलिस के मुताबिक सपा नेता जयराम पाण्डेय अपने समर्थको के साथ धनघटा विधान सभा क्षेत्र के बैजूनाथ धाम के आगमन पर मिलकर ज्ञापन दने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने सपा नेता हाऊस अरेस्ट करके कोतवाली खलीलाबाद लाया और उन्हे घण्टो बैठाए रखा। सपा नेता जयराम पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने संबोधन में मडिकल कालेज का जिक्र करते है लेकिन उन्ही के अधिकारी मेडिकल कालेज न होने की बात बताकर मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा कर दिया। सपा नेता जयराम पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के नाम पर लूटा जा रहा है। उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मौके पर पूरी तरह से विफल है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरश यादव, मोहम्मद अहमद, केडी यादव, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी आलोक यादव सोनू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

