संतकबीरनगर जिले के शिवम यादव का आईपीएल 2026 में नेट फास्ट बॉलर के लिये हुआ चयन
संतकबीरनगर जिले के शिवम यादव का आईपीएल 2026 में नेट फास्ट बॉलर के लिये हुआ चयन
-जिले व क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर,दी शुभकामनाएं
-145 से 147 प्रति/किलोमीटर की गति से फेंकते हैं गेंद
मगहर/संतकबीरनगर। विकासखंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम कूईकोल निवासी शिवम यादव पुत्र रामललित यादव का चयन आगामी 2026में आयोजित होरहे आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल के लिये नेट बॉलर के रूप में चयन हुआ है। उन्होंने अपने चयन से क्षेत्र ही नहीं जिले का भी नाम रोशन किया है। उनके चयन पर जिले सहित क्षेत्र की जनता ने खुशी का इजहार करते हुये उन्हें बधाई देने के साथ उनके उज्ज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विकासखंड खलीलाबाद क्षेत्र के छोटे से ग्राम कूईकोल निवासी 23 वर्षीय शिवम यादव ने बताया कि उन्होंने 2017 से क्रिकेट अपने गांव से खेलना शुरू किया। उसके बाद वह संतकबीरनगर स्टेडियम में प्रैक्टिस करते थे। माता पिता व गुरुजनों की प्रेरणा से उन्होंने 4 वर्ष पूर्व दिल्ली कैपिटल्स अकादमी में प्रवेश लेकर गुरु (कोच) राजेश नागर की देख रेख में क्रिकेट की बारीकियों को सीखना शुरू किया। जिसका परिणाम था कि 2025 में आईपीएल फ्रेंचाइजी की टीम दिल्ली कैपिटल्स टीम से बिना सैलरी के नेट फास्ट बॉलर के रूप में चयन हुआ था। इस दौरान सभी टीमो के खिलाड़ियों नामवर कोचों से मिलने के साथ ही बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।
आईपीएल 2026 के लिये इस जनवरी 2025 में मुम्बई में प्रथम ट्रायल में भाग लेकर चयनित हुआ। इसके बाद मई 2025 में दिल्ली में फाइनल ट्रायल में भाग लेते हुये चयन हुआ। अब वे दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिये नेट फास्ट बालर के रूप में पहली बार सैलरी पेड पर चयन हुआ। जिसकी प्रथम किस्त उनके खाते में आगयी है। अभी वह बीते बुधवार को दिल्ली की टीम कीतरफ से लखनऊ प्रेक्टिस मैच खेलकर आये हैं। आगे बताया कि गांव के बाहर ही अस्थायी पिच बनाकर अपनी बहन के साथ क्रिकेट के अभ्यास करने में जुटे हैं।विदित होकि उनकी बहन कक्षा 12 में पढ़ रहीं विद्या यादव भी जिला व मंडल स्तर के साथ ही दो वर्ष पूर्व यूपी 19 महिला क्रिकेट केलिये कैम्प कर चुकी हैं। इंडिया के लिये खेलने की ख्वाहिश रखते हुये निरन्तर क्रिकेट अभ्यास कररही हैं।
शिवम यादव ने आशा जताई है कि आगामी आइपीएल में उन्हें खेलने का जरूर मौका मिलेगा। इसके लिये वे कड़ी मेहनत कररहे हैं। उनके बॉलिंग की स्पीड 145 से 147 किलोमीटर/प्रति गहनता है। उनकी स्पीड ही उनके चयन का आधार रहा है। आगे बताया कि यूपी से सिर्फ तीन क्रिकेटरों का चयन हुआ है लखनऊ,बनारस और वे सन्तकबीरनगर से ।
उन्होंने अपनी सफलता को अपने पिता रामललित यादव, माता व गुरुजनों के साथ ही जिले व क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद माना है। शिवम के चयन पर पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, प्रधानाचार्य डाक्टर राकेश सिंह,प्रकाश, इंद्रजीत यादव,पूर्व प्रधान अनिल यादव ,पूर्व क्रिकेटर डाक्टर शरद चंद बर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, मसीउज्जमा, एडवोकेट सरफराजनवाज आलम, जेपी दूबे, सुनील छापड़िया,पूर्व प्रधान अनिल आदि पूर्व क्रिकेटरों शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार करते हुये बधाई देने के साथ ही उनके उज्ज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही आशाव विश्वास भी जताया कि शिवम जरूर एक दिन इंडिया के लिये खेलते हुये हमसभी का सर गर्व से ऊंचा करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
