संतकबीरनगर चोरी की घटना के खुलासा पर एसपी समेत पुलिस टीम को किया सम्मानित
चोरी की घटना के खुलासा पर एसपी समेत पुलिस टीम को किया सम्मानित
संतकबीरनगर। बीते 28 दिसंबर 2025 को हुई बूंदीपार निवासी अविनाश त्रिपाठी के घर चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी के गिरोह का पर्दाफाश कर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही क्षेत्र के चोरी की तीन घटनाओं के पर्दाफाश भी किया। मंगलवार को कोपेश्वर नाथ मंदिर कोपिया में पुलिस सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद शंकर पाठक व अविनाश त्रिपाठी ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह व चोरी के खुलासे में शामिल एसओजी, सर्विलांस समेंत पांच टीम को फुलमाला पहना कर अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। एसपी संदीप कुमार मीणा ने कहा हमारी टीम ने अपना कार्य करते हुए अपराधियों को पकड़ा है। जनता के समर्थन मिलने से पुलिस का उत्साहवर्धन होता है, साथ ही कार्य करने में हौसला भी बढ़ता है। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने पुलिस की तत्परता और मेहनत की सराहना की और कहा पुलिस ने समय से चोरों को पकड़कर अपराधियों पर अंकुश लगाया है। पुलिस की तुरंत कार्रवाई से आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। आनंद शंकर पाठक ने कहा वह हमेशा पुलिस के खिलाफ रहे है। लेकिन इस सराहनीय कार्य के लिए उनका सम्मान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजू भारती, अविनाश त्रिपाठी, गणेश मिश्रा, डंपी मिश्रा, सूरज त्रिपाठी नितिन पाठक, सुधीर पाठक सोनू सिंह, भूपेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
