शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस नें नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में एक वाँछित युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा अजय कुमार सिंह नें बताया कि पीड़िता नें बीते 14 सितम्बर 2026 को थाना धनघटा पर नाबालिग पुत्री को उक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था।
सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम नें थाना धनघटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 647/2026 धारा 87,137(2),65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट थाना धनघटा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त तुलसी चौहान पुत्र रामाज्ञा चौहान निवासी हैंसर (सोनाड़ी) थाना धनघटा को गिरफ्तार किया। धनघटा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव, दीवान प्रमोद कुमार राय मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

