विधायक धनघटा डीएम की उपस्थिति में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विधायक व जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु उपहार प्रदान कर किया गया सम्मानित

Dec 26, 2025 - 17:46
विधायक धनघटा डीएम की उपस्थिति में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विधायक धनघटा, डीएम व सीडीओ की उपस्थिति में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विधायक व जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु उपहार प्रदान कर किया गया सम्मानित


संतकबीरनगर। विधायक धनघटा गणेश चंद्र चैहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भारत मण्डपम् नई दिल्ली से वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। उक्त कार्यक्रम में सिक्खों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह के साहबजादों जोरावर एवं फतेह सिंह के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया। विधायक ने बच्चों को संस्कारवान, निडर एवं बहादुर बनने के लिए प्रेरित किया साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों के माता-पिता को भी धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री के सम्बोधन के उपरान्त बच्चों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु विधायक धनघटा, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

 माध्यमिक शिक्षा से श्रेया सिंह, अनीशा, चन्दन, अंशिका राय, प्रगति सिंह को खेल में अच्छे कार्य के लिए एवं बेसिक शिक्षा से अनूप कुमार (साहस एवं खेल), अपेक्षा चैधरी (गणित ओलम्पियाड प्रतियोगिता), रोशनी (लोकनृत्य), नीलू (गोलाक्षेपण), शिल्पा (आविष्कार) को सम्मान प्रमाण पत्र एवं उपहार से सम्मानित करने के साथ ही कार्यकम में उपस्थित अन्य 40 बच्चों को भी उपहार दिया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने बच्चों को महान पुरूषों द्वारा किये गये कार्यों, उनकी जीवनी और उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तकों को पढ़ने एवं आत्मसात करने को कहा। उन्होंने कहा कि इतिहास पुरुष के जीवनी को पढ़ने से अच्छे चरित्र का निर्माण होता है।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, शिक्षकगण, सी0डी0पी0ओ0 मेंहदावल, सुपरवाइजर एवं ऑगनवोंडी कार्यकत्री, सदस्य बाल कल्याण समिति अजय पाण्डेय, श्रीमती मोनिका शुक्ला डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर, वन स्टॉप सेन्टर से श्रीमती ऋतुका दूबे, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी महेश गुप्ता, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952