युवती का दुपट्टा खींचने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल
युवती का दुपट्टा खींचने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए रविवार को थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/2026 धारा 115(2), 74 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रवि पुत्र अवधेश निवासी नीबाहोरिल थाना महुली को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादिनी नें दिनाँक 22 फरवरी 2026 को थाना महुली पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध अपने खेत से वापस आते समय दुपट्टा खींचने, छेड़खानी करने तथा मारपीट करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना महुली पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में सिपाही अरविन्द यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
