मीनू सिंह बनी पीसपार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
मीनू सिंह बनी पीसपार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
- समाज सेवी हाजी फिरोज को पीस पार्टी का जिला महासचिव व नगर के बने प्रभारी
मगहर/संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर स्थित एक मैरिज हॉल में पीस पार्टी कार्यकर्ताओं का गुरुवार की देर शाम सम्मेलन संपन्न हुआ।जिसके मुख्य अतिथि पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर मोहम्मद अय्यूब सर्जन रहे।इस दौरान पार्टी द्वारा मीनू सिंह को पीस पार्टी महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष,अंकुर पांडेय को व्यापार प्रकोष्ठ का पीस पार्टी विधानसभा उपाध्यक्ष,हाजी फिरोज को जिला महासचिव के साथ ही मगहर नगर का प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठित कर पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर मोहम्मद अय्यूब सर्जन ने कहा कि नयी कार्यकारिणी का गठन संगठन को और मजबूत बनाने तथा वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिसके क्रम में पुराने लोगों को पदोन्नति तो नये लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी।आगे कहा कि पीस पार्टी सर्व समाज की पार्टी है।जो सभी समाज को हिस्सेदारी दिलाने के लिये संघर्ष कर रही है। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, माल्यार्पण करने के साथ ही पार्टी का पताका देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मीनू सिंह को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा, अंकुर पांडेय को व्यापार प्रकोष्ठ विधानसभा का उपाध्यक्ष तथा हाजी फिरोज को जिला महासचिव संतकबीरनगर के साथ ही मगहर नगर प्रभारी की दोहरी जिम्मेदारी,एडवोकेट जुनैद खान को युवा नगर अध्यक्ष खलीलाबाद, मोहम्मद नौशाद को जोनल प्रभारी सेमरियावां बनाया गया। इसके साथ ही मगहर नगर कमेटी का विस्तार करते हुए नयी कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें मुख्तार कुरैशी, अजमल अंसारी, फखरे आलम, मोहम्मद नोमानी को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस मौके पर हाजी पूर्व सभासद मोहम्मद इलियास, नगर अध्यक्ष ओबैदुन्नबी, मिन्हाज मलिक, अकरम अंसारी, जुबेर अहमद, फखरे आलम सनी, मुजफ्फर हुसैन, सरफराज अहमद, अफरोज बादल, सेराज अहमद सरोज, यासिर निजाम, अम्बरीष मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
