माॅ नें कलयुगी बेटे को शराब पीने के लिए नही दिया पैसा उतारा मौत के घाट

Oct 16, 2025 - 19:08
माॅ नें कलयुगी बेटे को शराब पीने के लिए नही दिया पैसा उतारा मौत के घाट

माॅ नें कलयुगी बेटे को शराब पीने के लिए नही दिया पैसा उतारा मौत के घाट
-धनघटा थाना क्षेत्र के परशहर पूर्वी का मामला
धनघटा/संतकबीरनगर। धनघटा थाना अंतर्गत परशहर पूर्वी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जिसमें एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां का महज इसलिए कत्ल कर दिया कि वह शराब पीने के लिए 50 रूपये नहीं दे रही थी। मामूली विवाद में युवक के मस्तिष्क में नशा इस कदर हाबी हो गया कि उसने उस मां पर तावरतोड़ तब तक प्रहार किया जब तक उसकी सांसे बंद नहीं हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर आरोपी युवक के गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर दिया है।

 जानकारी के अनुसार धनघटा थाना अंतर्गत पर शहर पूर्वी गांव निवासी कबूतरा देवी पत्नी प्रेम निषाद अपने चार बच्चों के साथ नदी के किनारे आवासीय पट्टे में बने मकान में रहती थी पति के मौत के कुछ समय बाद उनका बड़ा बेटा राजेश हत्या के मामले में बाराबंकी जनपद में बंद जबकि तीन बेटे उसके साथ रहते थे दूसरे नंबर का बेटा टीमल निषाद अक्सर शराब पीने का आदी था और शराब को लेकर वह झगड़ा करता था। ग्रामीणों की बातों पर गौर करें तो बुधवार को कबूतरा देवी और टीमल निषाद में पैसे के लेनदेन को लेकर के विवाद हुआ वह शराब के लिए पैसा मांग रहा था जिस पर कबूतरा देवी ने पैसा नहीं दिया। शराब के नशे में वह इस कदर अंधा था कि पैसा ना मिलने पर आग बबूला हो गया और बगल में रखे हुए लकड़ी और ईट से अपनी मां पर हमला बोल दिया।

जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी और उनकी मौत हो गई गुरुवार को शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हुई। इसी बीच किसी ने सूचना धनघटा पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं मौजूद क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम शेखर पांडे को जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का निर्देश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952