मारपीट में दस नामजद और दस अज्ञात पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दस नामजद और दस अज्ञात पर बल्बा व मारपीट का मुकदमा दर्ज
-महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू, महुली, लहरी सुअरहा व हटवा में हुई मारपीट
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को हुई मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जाती है। घटना की सूचना पर पुलिस ने दस नामजद और दस अज्ञात पर बलबा, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू चौराहे पर बुधवार की देर शाम महुली थाना क्षेत्र के ही ग्राम अछती निवासी कार सवार अंजनी त्रिपाठी व उनके पति अनूप कुमार त्रिपाठी को पैसे के लेनदेन की बात को लेकर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घेर का मारपीट करके घायल कर दिये। तथा जान माल की धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गये। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में चौराहे पर जुड़ गए। गनीमत रही कि हमलावर लोगों के आने के पहले फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित अंजनी त्रिपाठी की तहरीर पर मानपुर निवासी शमशाद, दिलशाद पुत्रगण मोहम्मद इब्राहिम व पलटन दिलदार पुत्रगण अज्ञात तथा दस अज्ञात के खिलाफ बलबा मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दूसरी घटना स्थानीय कस्बा महुली की है, जहां नूरी पुत्री सिराज के तहरीर पर पुलिस गांव के ही इरफान, बिलाल, शमशाद पुत्रगण यासीन व दिलानी पुत्र इरफान के विरुद्ध मारपीट, गाली व धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। तीसरी घटना ग्राम लहरी सुअरहा की है, जहां बुधवार की देर रात ओन विलाई निवासी जगदीश पुत्र गुरु चरन बाजार करके लहरी गांव से होकर अपने घर ओनिया जा रहे थे। रात 9 बजे के लगभग पुरानी रंजिश को लेकर लहरी के पास रोककर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने लहरी निवासी उपेंद्र पुत्र हंसू के विरुद्ध मारपीट, गाली व धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। चौथी घटना ग्राम हटवा की है, जहां रामजीत से भूसा भरने को लेकर रमेश पुत्र अज्ञात से मारपीट हो गई। जिसमें दोनों को चोट लगी है। पुलिस ने रामजीत के तहरीर पर रमेश के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। सभी घायलों का इलाज निकट के अस्पताल में कराया जा रहा है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट में पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
