महुली थाना क्षेत्र के पेड़ से फंदे के सहारे झुलता मिला लड़की का शव
-महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रहा का मामला -परिजनों के अनुसार मृतका का मानसिक संतुलन नही था ठीक -पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पेड़ से फंदे के सहारे झुलता मिला लड़की का शव
-महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रहा का मामला
-परिजनों के अनुसार मृतका का मानसिक संतुलन नही था ठीक
-पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रहा में बृहस्पतिवार सुबह में घर के निकट आम पेड़ की डाल से फंदे से झूलता हुआ एक किशोरी के शव सन्दिग्ध परिस्थियो में मिलने से हड़कम्प मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता के अनुसार उसका मानसिक संतुलन ठीक नही था। इलाज चल रहा था। क्षेत्र के ग्राम पड़रहा निवासी गुड्डू चैहान पुत्र सारथ ने बताया कि उसकी बेटी अंशिका उम्र करीब सोलह साल बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे घर से बाहर गई चली गई। घण्टो बाद जब वापस नही लौटी। चिन्ता होने पर खोजबीन शुरू किया। तो घर से थोड़ी दूर स्थित आम के पेड़ से रस्सी फंदे से झूलता हुआ किशोरी का शव मिलने की जानकारी मिली। वह भागकर पहुंचा तो फंदे से बेटी अंशिका चैहान का शव लटकता हुआ मिला। वह गश खाकर गिर गया। पुलिस पहुंची। शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई। मृतक के पिता गुड्डू चैहान ने पुलिस को बताया कि मानसिक संतुलन ठीक नही था। जिसका इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
