बेलहर में पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवती का शव, हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

Jun 28, 2026 - 17:57
बेलहर में पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवती का शव, हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

बेलहर में पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवती का शव, हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
-पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी थानाध्यक्ष हरिकेश भारती
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के बेलहर नगर पंचायत में रविवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बेलहर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान बेलहर नगर पंचायत निवासी चांदनी (18 वर्ष) पुत्री स्वर्गीय आमिका के रूप में हुई है। रविवार सुबह झाड़ियों के बीच एक पेड़ से युवती का शव लटका होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए। मृतका की मां किस्मती देवी ने बताया कि परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे हैं। दोनों बड़े बेटे रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात जब उनकी नींद खुली तो चांदनी अपनी चारपाई पर नहीं थी। उन्होंने समझा कि वह किसी आवश्यक कार्य से बाहर गई होगी, लेकिन रविवार सुबह उसके पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी आशंका की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952