पुलिस ने बढ़ाई रात्रि गश्त, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

Jul 20, 2026 - 19:06
पुलिस ने बढ़ाई रात्रि गश्त, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

पुलिस ने बढ़ाई रात्रि गश्त, आमजन को सुरक्षा का भरोसा
-बेलहर कला में बीते 28 जून की घटना के बाद अभी भी लोगों में भय दहसत व्याप्त 
सांथा/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी हरिकेश भारती ने बेलहर कला में बीते 28 जून 2026 की घटना के बाद अभी भी लोगों में भय और दहसत व्याप्त है। बेलहर पुलिस लगातार स्थिति बहाल करने में दिन रात गस्त कर रही है। थानाध्यक्ष हरिकेश भारती पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन रात्रि गश्त की। इस दौरान बेलहर, बेलवा सेगर, हसनी, भगौसा, साथां और गनवरिया समेत अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने, आमजन से संवाद स्थापित करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी हरिकेश भारती ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में लगातार रात्रि गश्त जारी रहेगी ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952