संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मण्डल ने बेलहर विकास खण्ड का किया निरीक्षण
संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मण्डल ने बेलहर विकास खण्ड का किया निरीक्षण
बेलहर/संतकबीरनगर। संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मण्डल निर्मल कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को बेलहर विकास खण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय, विभिन्न शाखाओं, शासकीय अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। संयुक्त विकास आयुक्त ने कार्यालय में संचालित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, मनरेगा, राज्य वित्त, 15वें वित्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति रिपोर्ट तथा निरीक्षण पुस्तिका की जांच की। साथ ही कार्यालय व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यालय में साफ-सफाई व कार्यप्रणाली संतोषजनक है। छोटी-छोटी कमियों को समय रहते दूर कर कार्यालय की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जाए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शैलेश कुमार मुरारी, लेखाकार प्रवीण कुमार यादव, एडीओ एजी सुभाष चंद्र, बोरिंग जेई राजेन्द्र वर्मा, अजय त्रिपाठी, आवास बाबू रवि कुमार, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शशिबाला सहित विकास खण्ड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

