बेलहरकला पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का किया खुलासा
बेलहरकला पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का किया खुलासा
-दो अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी, जेवरात व अवैध शस्त्र बरामद
-घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
संतकबीरनगर। थानाध्यक्ष बेलहरकला हरिकेश भारती के गठित टीम नें बुधवार को अभियुक्तगण दिलवर पुत्र शंकर निषाद निवासी वार्ड नं0 9 सानी केवटलिया भीतरी टोला थाना मेंहदावल अमन पुत्र राकेश निवासी वार्ड न0 8 घोड़ा गली थाना मेंहदावल को झमरहिया पोखरा नगर पंचायत बेलहरकला से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 210/2026 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी किया गया। थानाध्यक्ष बेलहरकला हरिकेश भारती ने बताया कि बीते 19 जून 2026 को पीड़ित मनीष उपाध्याय पुत्र संतोष उपाध्याय, निवासी उसका खुर्द, थाना कोतवाली खलीलाबाद, द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि बीते 16 जून 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ कचहरी एवं अपनी दुकान पर गए थे।
वापस घर लौटने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात व्यक्तियों नें घर के पीछे स्थित दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया तथा आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी नकदी, जेवरात, कपड़े, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 546/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया था। दूसरी घटना बीते 21 जूलाई 2026 को वादी, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय जीवधरा, शिक्षा क्षेत्र बेलहरकला, थाना बखिरा, नें थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि दिनांक 14 जुलाई 2026 को वह प्रतिदिन की भाँति विद्यालय पहुँचे, जहाँ विद्यालय के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ तथा गेट खुला मिला। कार्यालय के दरवाजे का कुंडा काटकर अंदर रखे बॉक्स का भी कुंडा तोड़ दिया गया था। बॉक्स में रखे अभिलेख एवं खेल सामग्री चोरी कर ली गई थी।
इसके अतिरिक्त कार्यालय में रखा गैस सिलेंडर एवं साउंड सिस्टम का सामान भी चोरी कर लिया गया। रसोईघर (किचन) के दरवाजे का कुंडा काटकर वहाँ रखे चावल एवं गेहूँ की कुछ मात्रा भी उठा ले गए। साथ ही कार्यालय एवं रसोईघर में रखा अन्य सामान बिखेर दिया गया। उक्त घटना के संबंध में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 280/2026, धारा 305(ई) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। तीसरी घटना बीते 19 जुलाई 2026 को वादी रमेश चन्द्र राय पुत्र स्व. मुन्नू राय, निवासी बेलहरकला, नें थाना बेलहरकला पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि बीते 17 व 18 जुलाई 2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उनके घर की चारदीवारी फाँदकर पीछे के रास्ते से प्रवेश किया तथा घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना कारित की गई। वादी के अनुसार घटना के समय वह बस्ती में थे तथा उनका परिवार घर पर मौजूद था। घर का सामान देखने पर ज्ञात हुआ कि अज्ञात चोर कुछ जेवरात, बर्तन, नकदी एवं कुछ राशन चोरी कर ले गए हैं। उक्त घटना के संबंध में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 209/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे साथ मिलकर रात्रि के समय ऐसे मकानों एवं संस्थानों की रेकी करते थे, जहाँ लोगों की आवाजाही कम होती थी अथवा मकान बंद रहते थे। मौका पाकर घरों, विद्यालयों एवं अन्य स्थानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश कर नकदी, जेवरात, बर्तन, मोबाइल फोन, खाद्यान्न तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के सामान को आपस में बाँट लेते थे तथा कुछ सामान बेचकर प्राप्त धनराशि से अपना खर्च चलाते थे। अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान थाना कोतवाली खलीलाबाद के मु0अ0सं0 546/2026, थाना बखिरा के मु0अ0सं0 280/2026 तथा थाना बेलहरकला के मु0अ0सं0 209/2026 में हुई चोरी की घटनाओं को साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गया माल बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बेलहरकला हरिकेश भारती, उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे, रविन्द्रनाथ शर्मा, दीवान विजय कुमार सिंह, सिपाही रोहित कुमार, संतोष चौहान, ओमप्रकाश चौरसिया, प्रभारी सर्विलांस सेल प्रभारी श्री अजय कुमार सिंह, सिपाही अमरजीत मौर्य, नितीश कुमार, पीयूष कुमार गुप्ता, प्रभारी एंटी थेप्ट सेल उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, सिपाही वीरबहादुर यादव, अरुण हलवाई, दीवान आदित्य यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

