मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया वृक्षारोपण
मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया वृक्षारोपण
-कैथवलिया जूनियर विद्यालय में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पावन सोनी के साथ महाअभियान का किया शुभारंभ
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर कला विकास खंड के ग्राम पंचायत कैथवलिया स्थित जूनियर विद्यालय में वृक्षारोपण महाअभियान एवं वन महोत्सव कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पावन सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और वृक्षारोपण किया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को मिलकर अपनी धरती को हरा-भरा बनाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर पर्यावरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जोर दिया कि एक पेड़ लगाना केवल प्रकृति की सेवा नहीं, बल्कि भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। विधायक ने एक वृक्ष, सौ पुत्र समान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हरियाली से ही खुशहाली आने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पावन सोनी ने भी पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना हम सबकी जिम्मेदारी है, जिससे सभी को शुद्ध हवा मिल सके। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पावन सोनी के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरि प्रताप सिंह, वन क्षेत्रीय अधिकारी टीएन त्रिपाठी, वन दरोगा गोविंद त्रिपाठी, वरुण, मनीष कुमार, हरिश्चंद्र चौधरी, संतोष कुमार चौधरी, पंकज सिंह, अशोक सिंह, सोमनाथ सिंह, विद्यालय के बच्चे और अध्यापक सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

