बेटियों ने रचा इतिहास, हज़रते फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज में जश्न का माहौल

Apr 24, 2026 - 16:45
बेटियों ने रचा इतिहास, हज़रते फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज में जश्न का माहौल

बेटियों ने रचा इतिहास, हज़रते फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज में जश्न का माहौल
-हाईस्कूल में नबीला और इंटर में मान्शी अव्वल, मेधावियों को मिला सम्मान
सेमरियावां/संतकबीरनगर। विकास क्षेत्र के सालेहपुर स्थित हज़रते फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में शानदार परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने इस सफलता को संभव बनाया है। हाईस्कूल परीक्षा में नबीला अंजुम ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में मान्शी गौंड़ ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इन उपलब्धियों से विद्यालय में उत्साह और गर्व का माहौल है। विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य समारोह में मेधावी छात्राओं को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावक,शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सैय्यद मोहम्मद निजाम अशरफ़ ने कहा कि आज का दिन हमारे विद्यालय परिवार के लिए बेहद गौरवपूर्ण है। हमारी बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि यदि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, अनुशासन और संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में अपार प्रतिभा छिपी होती है, आवश्यकता है तो सिर्फ उन्हें सही दिशा और अवसर देने की। हमारा विद्यालय हमेशा से इस दिशा में कार्य करता रहा है और आगे भी छात्राओं को उच्च शिक्षा, नैतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करता रहेगा। प्रधानाचार्या आकांक्षा और वाइस प्रधानाचार्या सुमैय्या परवीन ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देता है। हाईस्कूल टॉप 10 छात्र रहे नबीला अंजुम 85.8 प्रतिशत, अरविन्द कुमार 85.5 प्रतिशत, आर्मन राज 82.5 प्रतिशत, अदीबा खातून 82.5 प्रतिशत, कैशर जहाँ 82 प्रतिशत, उम्मे रुमान 81.6 प्रतिशत, आकाश चन्द्र 81 प्रतिशत, नूर अफ़शा खातून (80.6 प्रतिशत, तसनीमा खातून 80.6 प्रतिशत, मोबस्सरा खातून 80.5 प्रतिशत, इंटरमीडिएट टॉप 10 छात्र मान्शी गौंड़ 85 प्रतिशत, नाईमा खातून 82.8 प्रतिशत, सादिका खातून 82.8 प्रतिशत, साबरा हबीब 80.6 प्रतिशत, खुशबू 80.6 प्रतिशत, मुस्लिमा खातून 80.2 प्रतिशत, मुस्कान खातून 79.8 प्रतिशत, हनीफ़ा खातून 78.4 प्रतिशत, अदिश सोनी 78.2 प्रतिशत, मुस्कान खातून 78 प्रतिशत अंक अर्जित किया। इस सफलता पर सैय्यद फिरोज़ अशरफ़, सैय्यद तारिक हुसैन, सैय्यद यज़दानी अशरफ़, सैय्यद सबी अशरफ़, पूर्व प्रधान सैय्यद समनानी अशरफ़, मास्टर ताजुद्दीन सिद्दीकी, मास्टर सैय्यद आरिफ हुसैन, प्रधान डाक्टर फिरोज़ अख़्तर, पूर्व प्रधान जमील अहमद, हाफिज हमीदुल्लाह, अनवार आलम चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि सालेहपुर रमाजन अली,व विद्यालय के समस्त शैक्षणिक कर्मचारीयों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952