फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज पर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। धनघटा पुलिस ने बताया कि बीते 16 जनवरी 2026 को अनिल कुमार राय के तहरीर सूचना पर थाना धनघटा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज पर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। धनघटा पुलिस ने बताया कि मु0अ0स0 0034/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 12(1) (बी) पासपोर्ट अधि0 तथा बढोतरी धारा 338/336(3)/340 बीएनएस से तहत आरोपी राहुल पुत्र रामचन्द्र निवासी भिटहा उर्फ कटहा थाना धनघटा को तहसील धनघटा गेट से शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, दीवान इब्राहिम अली मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

