पुलिस ने 161 गुमशुदा मोबाइल किया बरामद, लगभग 60 लाख, सर्विलांस टीम की सक्रिय कार्यवाही से मिली बड़ी सफलता

Jul 11, 2026 - 17:25
पुलिस ने 161 गुमशुदा मोबाइल किया बरामद, लगभग 60 लाख, सर्विलांस टीम की सक्रिय कार्यवाही से मिली बड़ी सफलता

पुलिस ने 161 गुमशुदा मोबाइल किया बरामद, लगभग 60 लाख
-सर्विलांस टीम की सक्रिय कार्यवाही से मिली बड़ी सफलता
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन पर सीओ क्षेत्राधिकारी सर्विलांस सेल व यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के गठित टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 161 एंड्रॉयड मोबाइल फोन अनुमानित कीमत लगभग रूपया 60 लाख बरामद किया। एसपी ने समय-समय पर सर्विलांस टीम एवं जनपद के सभी थानों पर आनलाइन पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिया था। निर्देशों के अनुपालन में आनलाइन पोर्टल एवं सीसीटीएनएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त ट्रेसबिलिटी विवरण, ईएमआई एवं सिम संबंधी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गुम मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। मोबाइल बरामद होने की सूचना मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने पुलिस के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार प्रकट किया।

अन्य राज्यों से भी बरामद हुए गुमशुदा मोबाइल पुलिस द्वारा केवल जनपद ही नहीं बल्कि दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु, तमिलनाडु, मुंबई, बिहार, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान एवं तेलंगाना सहित देश के विभिन्न राज्यों से भी गुमशुदा मोबाइल बरामद किया हैं। संबंधित राज्यों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाने की कार्यवाही की जा रही है। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, दीवान विनोद कुमार सिंह, सिपाही ज्ञान प्रकाश सिंह, अमरजीत मौर्य, नितीश कुमार, पीयूष कुमार गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही। थाना कोतवाली खलीलाबाद आरक्षी रविकान्त कुशवाहा 18 मोबाईल फोन, थाना दुधारा कम्प्यूटर ऑपरेटर विवेक सिंह 20 मोबाईल फोन, महिला थाना आरक्षी अजय मौर्या 8 मोबाईल फोन, थाना धनघटा आरक्षी इन्द्रजीत कुमार 14 मोबाईल फोन, थाना महुली आरक्षी अंकित पटेल 41 मोबाईल फोन, थाना मेंहदावल आरक्षी सौरभ कुमार 9 मोबाईल फोन, थाना बखिरा आरक्षी चन्द्रभान सिंह 13 मोबाईल फोन, थाना बेलहरकला आरक्षी राजेन्द्र 36 मोबाईल फोन, थाना धर्मसिंहवा महिला आरक्षी शिवांगी सिंह 2 मोबाईल फोन बरामद किया। एसपी संदीप कुमार मीना नें मोबाइल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952