सूर्या स्कूल में प्रतिभाओं का प्रदर्शन 

सूर्या स्कूल में प्रतिभाओं का प्रदर्शन 

Sep 12, 2026 - 18:40
सूर्या स्कूल में प्रतिभाओं का प्रदर्शन 

सूर्या स्कूल में प्रतिभाओं का प्रदर्शन 
-स्पीच-डिबेट में ब्लू हाउस बना चौंपियन, मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार से मिला प्रोत्साहन 
-किताबी ज्ञान के साथ तर्कशक्ति और आत्मविश्वास जरूरी- डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति क्षमता एवं बौद्धिक कौशल को निखारने के उद्देश्य से भव्य स्पीच-डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने प्रभावशाली तर्कों, ओजस्वी वक्तव्य और ज्ञानवर्धक विचारों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, निदेशिका सविता चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी।

 इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तर्कशक्ति और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का कौशल विकसित होना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में प्रत्येक माह विभिन्न रचनात्मक, ज्ञानवर्धक एवं प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य के निर्माता हैं।

यदि उन्हें उचित मार्गदर्शन और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिले तो वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। निदेशिका सविता चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल शरद त्रिपाठी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक अशोक चौबे, शुभी महाविद्यालय के प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय, लॉ कॉलेज के प्राचार्य बृजेश सिंह, सीपी श्रीवास्तव, नितेश द्विवेदी, आरती चौधरी, आशुतोष पाण्डेय सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952