सैथवार समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Sep 13, 2026 - 17:29
सैथवार समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

सैथवार समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
-होटल द किंग में आयोजित हुआ ‘सैथवार मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महत्व-2026’ कार्यक्रम 
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित होटल द किंग में रविवार को ‘सैथवार मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महत्व-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैथवार समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता,युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकजुटता,जागरूकता और आपसी सहयोग से होती है।

 समाज के लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ ही शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना समय की आवश्यकता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह सैथवार ने समाज के संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद स्थापित कर विकास की दिशा में ठोस पहल की जानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह सैथवार, कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर सिंह जिला संरक्षक ने किया।

कार्यक्रम में बघौली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व नगर अध्यक्ष खलीलाबाद पियूष सिंह, राजेश्वर सिंहपुर राजू सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली संगीता सिंह, अरविंद सिंह, विनोद सिंह, कुलदीप सिंह, सचिन सिंह, शमशेर सिंह, विश्वजीत सिंह, भगवान सिंह, संजय सिंह, जनार्दन सिंह, भोला सिंह, अमरनाथ सिंह, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वक्ताओं ने सैथवार समाज की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता और क्षेत्र के विकास में समाज की भूमिका को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने समाज की एकजुटता बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952