पाॅच दिन से लापता युवक का सिवान में शव बरामद, हत्या की आशंका
आखिर चार दिन कहां था मृतक अजय
पाॅच दिन से लापता युवक का सिवान में शव बरामद, हत्या की आशंका
-धनघटा थाना अंतर्गत सेमरडांडी गांव का रहने वाला था मृतक
धनघटा/संतकबीरनगर। धनघटा थाना अंतर्गत सेमर डाड़ी गांव निवासी एक 24 वर्षीय युवक का शव गांव के उत्तर सिवान में गेहूं के खेत में पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया। मृतक का चेहरा खून से लथपथ था शव की सूचना मिलने पर मौके पर भारी भीड़ लग गई इसी बीच मृतक के परिजनों ने मृतक की पहचान किया। पुलिस पंचनामा भरकर शब को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
मिली जानकारी के अनुसार धनघटा थाना अंतर्गत उक्त गांव निवासी अजय शर्मा पुत्र ठाकुर शर्मा उम्र 24 वर्ष बीते 24 फरवरी से अचानक घर से लापता हो गया युवक के गायब होने की सूचना पर परिजनों ने काफी खोजबीन किया और 26 फरवरी को धनघटा थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार की शाम कुछ किसान घास काटने सिवान की तरफ पहुंचे तो गांव निवासी पहलाद पांडे के खेत में शव देखकर दंग रह गये और शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर भारी संख्या में भीड़ लग गई इसी बीच ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अपराध रामेश्वर यादव हल्का प्रभारी रामदास यादव के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का शव खेत में पड़ा था शरीर अकड़ गई थी और चेहरे पर बाई तरफ चोट लगने के कारण खून से लथपथ था।
मृतक के जेब से मोबाइल बंद हालत में मिला। पिता नें मृतक की पहचान अपने पुत्र के रूप में किया पुलिस ने शब कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया। इस बारे में बात करने पर इंस्पेक्टर धनघटा दिलीप सिंह ने बताया कि शब को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
आखिर चार दिन कहां था मृतक अजय
धनघटा/संतकबीरनगर। मृतक के परिजन अजय शर्मा की तलाश में चार दिन से परेशान रहे। अजय का शव शनिवार को पाॅच दिन बाद बरामद हुआ। परिजन इस बात को लेकर काफी गमगीन है लेकिन उनके भाई संजय ने बताया कि आखिर 4 दिन अजय कहां रहा हालांकि पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है लेकिन शव को देखकर यह कयास लगाये जा रहे हैं हत्या 2 दिन के भीतर ही हुई है। घटना मैं कौन-कौन लोग शामिल हैं घटना के पीछे का कारण क्या है और चार दिन तक अजय कहां रहा इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है।
आशनाई तो नहीं है हत्या का कारण?
धनघटा/संतकबीरनगर। मृतक अजय मेहनतकश व्यक्ति था और रोजी-रोटी कमाने के लिए कुछ महीने पहले वह प्रदेश भी गया था परिजनों ने बताया कि 3 महीने पहले वह परदेस से आया था और तब से अपने गांव रहता था। परिजनों ने किसी से दुश्मनी की बात से इनकार कर रहे हैं वही अन्य कोई भी मामला सामने नहीं आ रहा है जो विवाद का कारण बन सके। दबी जुबान में चर्चाओं पर गौर करें तो लोगो द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं की कही आशनाई तो हत्या का कारण नहीं बना।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
