न्यायालय के आदेश पर एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस

Jan 13, 2026 - 19:31
न्यायालय के आदेश पर एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस


न्यायालय के आदेश पर एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस


बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के करमहिया में तीन माह पूर्व घर में घुसकर चोरी करने तथा जाति सूचक गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी सूचना बेलहर पुलिस को दी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का शरण लिया उक्त मामले में बेलहर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी, मारपीट व एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में सुनीता पत्नी पन्नेलाल निवासी करमहिया ने लिखा है कि बीस सितंबर की रात्रि घर के ओसारे में सोई हुई थी, जिसमें अभी दरवाजा नहीं लगा है।

 तभी कुछ खट पट की आवाज सुनी तो जग गई और देखा कि मेरे ही गांव के अवधेश उपाध्याय पुत्र चन्द्रमणि उर्फ चन्द्रभीख मेरे घर के कमरे से निकल रहे थे, शोर मचाते हुए उन्हे पकड़ने का प्रयास किया तो उनके साथ चार अन्य अज्ञात व्यक्ति आ गए जिन्हें पहचान नहीं सकी सभी लोग जबरजस्ती मेरे दोनो कान का सोने का झाला कान से निकाल कर लिये मेरे विरोध करने पर मुझे धक्का देकर गिरा दिए और मेरी तीन वर्षीय बच्ची शिवांगी को लेकर भागने लगे। शोर शराबा सुनकर गांव के कुछ लोग आ गए तब जाकर मेरी बेटी को खेत में फेंक कर भाग गए।

बेटी को लेकर घर आई तो देखा कि घर के अन्दर का सारा सामान बिखरा हुआ था घर में रखा कुछ नगदी भी ले लिए थे उक्त घटना की सूचना डायल 112 नम्बर पर दी गई जिसके बाद मुझे थाने बुलाया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का शरण लिया न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक नामदज व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, चोरी, एससी एसटी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952