नाली विवाद को लेकर दो पक्षो में चटकी लाठिया एक दर्जन घायल
नाली विवाद को लेकर दो पक्षो में चटकी लाठिया एक दर्जन घायल
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षो में जबरदस्त मारपीट हो गया। जिसमें दोनो पक्षो के लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार बखिरा थाना क्षेत्र बभनी निवासी राज कुमार गुप्ता सड़क के किनारे बनी नाली को साफ कर रहे थे उसी दौरान दूसरे पक्ष के संतराम राजाराम समेत आधा दर्जन लोग से कहा सुनी होनी लगी तथा मामला मारपीट में बदल गया। दोनो पक्षो से लाठी डण्डो द्वारा लगभग आधे घण्टे तक मारपीट हुआ। जिसमें राजकुमार गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, राम प्रसाद, समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना परिजनो द्वारा 112 को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। वहीं पीड़ित राजकुमार नें परिजनों के साथ थाने पर पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस नें सभी घायलो को मेडिकल के लिए सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। वहीं दूसरे पक्ष के घायल लोग भी थाने पर पहुंचकर अपनी तहरीर दी। उनको भी पुलिस नें मेडिकल के लिए मेंहदावल अस्पताल पर भेजा। इस बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष बखिरा ने बताया कि मारपीट में दोनो के पक्षो के लोग घायल है मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है। मेडिकल होने के बाद दोनो पक्षो के तरफ से एफआईआर लिखा जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
