नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पिता गिरफ्तार

Oct 25, 2025 - 17:10
नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पिता गिरफ्तार

नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पिता गिरफ्तार


संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 418/2025 धारा 65(2), 352, 351(3) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय रवाना किया।

विदित हो कि वादिनी नें शुक्रवार को थाना मेंहदावल पर वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ वादिनी के पति द्वारा दुष्कर्म करने तथा वादिनी व परिवारीजन द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था।

थाना मेंहदावल पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए शनिवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सतीश कुमार सिंह, दीवान आनन्द दूबे, सिपाही अंकेश यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952