नाबालिग को भगानें के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

Aug 31, 2026 - 18:01
नाबालिग को भगानें के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग को भगानें के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। मेहदावल पुलिस नें कार्यवाही करते हुए नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित नें बीते 27 अगस्त 2026 को थाना मेहदावल पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। मेहदावल पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सीओ मेहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना मेहदावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 368/2026 धारा 137(2)/87/64(2)(उ) बीएनएस व 5स/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सूरज साहनी पुत्र घोलर निवासी ग्राम भौरा थाना मेंहदावल को ग्राम सभा भौरा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, आरक्षी महेश कुमार मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952