मोबाइल फ़ोन गुम होने पर 51 हजार की ठगी, पुलिस ने कराया वापस
मोबाइल फ़ोन गुम होने पर 51 हजार की ठगी, पुलिस ने कराया वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने 30 हजार वापस कराया। साइबर सेल थाना मेंहदावल नें बताया कि पीड़ित जयनाथ पुत्र रामायन, निवासी ग्राम एवं पोस्ट सांडे खुर्द, थाना मेंहदावल, का अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा आवेदक का मोबाइल फ़ोन गुम हो जाने के उपरान्त आवेदक का मोबाइल नंबर का गलत तरीके से उपयोग कर आवेदक के खाते से 51 हजार नौ सौ रूपये निकालकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार नें त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पीड़ित के खाते में 30 हजार की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया। साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

