नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला बाल अपचारी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद आजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें मु0अ0सं0 927/2025 धारा 87,137 (2), 61(1) बी0एन0एस0 व 5ध्6 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित बाल अपचारी को बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
विदित हो कि वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में उक्त बाल अपचारी के विरुद्ध 9 अक्टूबर को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए बृहस्पतिवार को उक्त बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चैकी प्रभारी जेल कौशल कुमार पाण्डेय, दीवान कलामुद्दीन खान की भूमिका सराहनीय रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
