नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 593/25 धारा 64(1),351(3) बी0एन0एस0व पाक्सो एक्ट थाना धनघटा के मामले में वांछित अभियुक्त बलवीर पुत्र सन्तराम ग्राम चपरापूर्वी थाना धनघटा जनपद को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि बीते 19 नवम्बर 2025 को वादिनी नें थाना धनघटा पर बावत उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर बृहस्पतिवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जयप्रकाश दूबे, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार दूबे, सिपाही मुन्नेलाल गुप्ता, सत्यम सिंह द्वितीय व रजनीश यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
