धनघटा पुलिस नें हत्या के मामले में 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार

Oct 17, 2025 - 16:00
धनघटा पुलिस नें हत्या के मामले में 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार

धनघटा पुलिस नें हत्या के मामले में 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद    
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को हत्या की घटना में संलिप्त एक नफर अभियुक्त टीमल पुत्र स्व0 प्रेम निवासी ग्राम परसहर पूर्वी थाना धनघटा को सिरसी गाँव से आगे परसहर पुर्वी गाँव को जाने वाली मार्ग से गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद ईट आला कत्ल व तीन अदद लकड़ी बरामद किया गया।

 घटना बीते 16 अक्टूबर 2025 को वादी मुकुरी पुत्र प्रेम निवासी परसहर पूर्वी थाना धनघटा द्वारा थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि 15 अक्टूबर 2025 की रात समय करीब 09.00 बजे खाना खाकर सो रहे थे कि मुझसे बड़ा भाई टिमल मेरी माता कबुतरा देवी से शराब पीने के लिए 50 रू0 मांग रहा था मेरी माँ पैसा देने से मना कि तो नाराज होकर माँ को डण्डा व ईंट से मारने लगा हम डर कर भाग गये सुबह घर जाकर देखा तो मेरी माँ कबुतरा देवी घर में मृत पड़ी थी तथा मेरी माँ के सिर से खुन निकल कर जमीन पर फैला है।

प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0स0 527/2025 धारा 103(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को मैं अपनी माँ कबूतरा देवी से शराब पीने के लिए 50 रुपया मांग रहा था। उसके द्वारा नहीं देने पर मुझे गुस्सा आ गया तथा मैने घर पर रखा एक लकडी का मजबूत डण्डा से अपनी माँ के सिर पर पीछे से तेज मार दिया जिससे व मुह के बल गिर गयी तथा लकड़ी का डण्डा तीन भाग में टूट गया पुनः उसी गुस्से में वही पास में पड़ा हुआ ईट उठाया माँ के सिरपर दो-तीन बार मार दिया

जिससे माँ के सिर से काफी खून निकलने लाग तथा वही पर उसकी शरीर शान्त हो गयी उस समय मेरा भाई मुकुरी भी वही मौजूद था इस घटना को देखकर वह मौके से भाग गया। उसके बाद मैने व डण्डा जिसपर खून लगा था तीन टुकड़ो मे हो गया था तथा खून लगा ईट को ले जाकर पकडे जाने के डर से गंगई दुबे के आम के बाग में झाड़ झखाड़ में छिपा दिया। गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव, दीवान रमेश मिश्र, सिपाही सत्यम सिंह, रजनीश यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952