दो करोड़ 94 लाख 66 हजार रुपये खर्च से हो रहा था पेयजल परियोजना निर्माण
दो करोड़ 94 लाख 66 हजार रुपये खर्च से हो रहा था पेयजल परियोजना निर्माण
दो करोड़ 94 लाख 66 हजार रुपये खर्च से हो रहा था पेयजल परियोजना निर्माण
-हर घर जल जीवन मिशन रह गया अधुरा
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर विकास खंड क्षेत्र के कुल्हडियां के राजस्व गांव बरगदवा खुर्द में पेज जल के टंकी 2022 मे निर्माण कार्य शुरु हुआ था, तीन साल बीत चुका लेकिन टंकी का निर्माण 7 नवंबर 2022, कार्यदायी संस्था द्वारा करवाया जा रहा था। पानी के टंकी से पांच गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलता ,जैसे कुल्हडियां, बरगदवां खुर्द, रमवापुर मिश्र, परसोहियां खजुरिया ,के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलता। तीन साल बीतने के बावजूद अभी लोगो के घरो तक पानी की आपूर्ति नही की जा सकी हैं। जबकि पानी की टंकी अधूरा निर्माण होने से गांवों मे पाइप लाइन बिछा कर गांवों मे छोड़ दिया गया है। इसके बावजूद अभी तक लोगो के घर मे स्वच्छ पानी नही पहुंच पाया है। ग्रामीणो ने कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है। कार्यदायी संस्था जल निगम ने पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा नही किया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। स्वच्छ पेयजल की आश लगाए ग्रामीणो को अब निराशा ही निराशा लग रहा है। तीन वर्ष का समय बीतने के बावजूद लोगो के घरो मे साफ पानी नही पहुंच सका। ग्रामीण श्यामू मिश्रा, सौरम मिश्रा, विनय पाण्डेय, पंडित दिवकर मिश्र, सूरज मिश्र, मनोज, रवि,शयमबली,महेश मिश्र, ऐजाज, समीउल्लाह खां, का कहना है की इतना धन खर्च होने के बावजूद लोगो के घरो मे साफ पानी अभी तक नही पहुंच सका है। गांव की इंटर लाकिंग सड़क अच्छी थी। पाइप लाइन बिछाने के नाम पर उसको तोड़ दिया गया है। उसकी भी मरम्मत नही की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी की अगर पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो उच्च अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध मे अधिशाषी अभियता जल निगम महेन्द्र राम ने बताया की धन के अभाव में निर्माण कार्य अधूरा है अप्रैल माह में जैसे धन मिलता है, निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। शासन के पास पत्र भेजकर धन की मांग की गई हैं। धन आवटिंत होते ही पानी की आपूर्ति व पानी कि टंकी का निर्माण शुरु करायी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
