दलित मां बेटे को रास्ते में घेर कर दबंगों ने पीटा केस दर्ज 

Jan 15, 2026 - 19:00
दलित मां बेटे को रास्ते में घेर कर दबंगों ने पीटा केस दर्ज 


दलित मां बेटे को रास्ते में घेर कर दबंगों ने पीटा केस दर्ज 


नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर बाजार में बुधवार की देर शाम दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे दलित मां बेटे को कुछ लोगों ने रोक कर धुनाई कर दी तथा जान माल की धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गये। घटना का कारण पैसे का लेनदेन बताया जाता है घटना महुली थाना क्षेत्र की है पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम चक महुआ निवासी भावना देवी पत्नी स्वर्गीय टूल्लुर चमार बुधवार की देर शाम मोलनपुर बाजार में अपने बेटे विक्रम के बाइक पर बैठकर दवा लेने गई थी दवा लेकर वापस आते समय चैराहे के निकट कुछ लोगों ने उसे रोक लिया बकाया पैसा मांगने लगे और बाइक से चाबी निकाल लिया जिसका मां भावना देवी व बेटे विक्रम ने विरोध किया तो हमलावरो ने मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया तथा जाति सूचक शब्द व जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गए

घटना की लिखित सूचना के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोलनापुर निवासी आशीष अग्रहरी पुत्र अज्ञात आदित्य सिंह पुत्र अनिल सिंह उत्तम सिंह पुत्र संजय सिंह के विरुद्ध दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला पैसे का लेनदेन का है मामले की जांच की जा रही है शीघ्र ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952