थाना क्षेत्र के 30 ध्वनि विस्तारक यंत्रो को उतरवाया-रजनीश राय
थाना क्षेत्र के 30 ध्वनि विस्तारक यंत्रो को उतरवाया-रजनीश राय
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन के क्रम में जनपद के समस्त थानों की पुलिस नें धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया। समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान अवैध लगे लाउडस्पीकर को उतरवाया गया तथा सरकार द्वारा तय मानक के अनुरुप ही लाउडस्पीकर लगवाने की हिदायत दिया गया। मानक से अधिक तेजी से बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को कम कराया गया तथा आवाज मानक के अनुरूप रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में महुली थानाध्यक्ष रजनीश राय नें जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रो को चेक किया जिसमें महुली कस्बा जाॅच के दौरान हरिहरपुर, मानपुर, छितही, दोकड़ा, महादेवा, समेत दर्जनों स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लाउडस्पीकर को अधिक तेज बजानें व मानक के अनुसार न रहने के कारण 30 ध्वनि विस्तारक यंत्र को उतरवाया गया। और उन्हे निर्देशित किया गया कि दूबारा उलंघन करते हुए पाये गये तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
